Shri Krishna's birth anniversary was celebrated in the district, swinging Kanha
- फोटो : Kaithal
जिलेभर में सोमवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। इसी कड़ी में विभिन्न मंदिरों में देर रात तक पूजा अर्चना की गई। दिन में लोगों ने कान्हा को झूला झुलाया।
कोरोना महामारी के कारण पिछले साल श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर कार्यक्रम आयोजित नहीं हो पाए। अब कोरोना की हिदायतों का पालन करते हुए मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंदिरों में कोरोना की हिदायतों का पालन किया गया। मंदिर में भीड़ न जुटे, इसलिए व्यवस्था बनाने के लिए कमेटी सदस्यों की ड्यूटियां लगाई गई थी। वहीं, घरों में भी इस पर्व की धूम रही। श्रद्धालुओं द्वारा घर में ही ठाकुर जी का दरबार स्थापित किया। जहां पूजा-अर्चना की गई। बच्चों ने श्रीकृष्ण और राधा की पोशाक पहनी। शहर के प्रसिद्ध मंदिर ग्यारह रुद्री मंदिर, श्री हनुमान वाटिका, शिव शक्ति धाम मंदिर सहित अन्य मंदिरों में श्रद्धालु ठाकुर जी का झूला झुलाने के लिए लाइनों में अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। बच्चे भी काफी उत्साहित नजर आए और कान्हा जी के साथ सेल्फी लेते दिखाई दिए।