फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दुर्गा मंदिर में धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

विज्ञापन
राजौंद के दुर्गा मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सजे-धजे बाल स्वरूप।
विज्ञापन
राजौंद। शहर के दुर्गा मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और भगवान श्रीकृष्ण के लिए सुंदर झूला तैयार किया गया। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो दिनभर जारी रहा। मंदिर परिसर में भगवान श्रीकृष्ण की बाल स्वरूप प्रतिमा को सुंदर वस्त्रों एवं आभूषणों से सजाया गया। श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर में लगाए गए झूले को लेकर बच्चों और महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालु श्रद्धापूर्वक भगवान श्रीकृष्ण को झूला झुलाते नजर आए। बच्चों ने भी श्रीकृष्ण और राधा के स्वरूप में सजकर उत्सव की शोभा बढ़ाई। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष पूजा-अर्चना की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें