फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: खेल उत्सव में बेहतर प्रदर्शन कर दिखाई प्रतिभा

Sun, 24 Nov 2024 03:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीक। एवी विद्या मंदिर स्कूल चीका में शनिवार को वार्षिक खेल दिवस का आयोजन उत्साह व धूमधाम से किया गया। इस मौके पर बच्चों को खेल से होने वाले फायदे बताए गए।

खेल दिवस कार्यक्रम में शहर के प्रमुख उद्योगपति व समाजसेवी संजीव जिंदल भागल वाले ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि संजीव जिंदल, स्कूल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल व प्रधानाचार्या ने चंद्रा दास ने दीप प्रज्ज्वलित कर खेल आयोजन का शुभारंभ किया। संजीव जिंदल ने अपने संबोधन में कहा कि जिस प्रकार से जीवन में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा का महत्व है उसी प्रकार से मनुष्य को स्वस्थ रखने में खेलों महत्व है।
विज्ञापन


जिंदल ने कहा कि आज खेल के क्षेत्र में कैरियर की अपार संभावनाएं है और छात्र शिक्षा के साथ-साथ खेलों के माध्यम से भी कैरियर बनाने का प्रयास करें। स्कूल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल ने कहा कि सचिन तेंदुलकर, पीटी ऊषा, साइना नेहावाल, पहलवान साक्षी, विनेश फोगाट जैसे खिलाड़ियों ने खेलों के दम पर पूरे विश्व में अपनी पहचान बनाई है और देश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


खेल दिवस के मुख्य आकर्षण लंबी दौड़, ऊंची कूद, रिले रेस, लॉन्ग जंप, शॉट पुट आदि रहे। अंत में विजेता छात्रों को मुख्यातिथि संजीव जिंदल व रजनीश अग्रवाल ने पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या चंद्रा दास ने आए हुए मेहमानों का आभार जताया और बच्चों को खेलों में बढ़ चढक़र भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें