फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल: शरीर सौष्ठव में दिखाया दम, मिस्टर कैथल बने बलजीत

विज्ञापन
23-कैथल। जाट खेल स्टेडिय में आयोजित बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागी हैप्पी ङ्क्ष? - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। महाराजा जाट सूरजमल खेल मैदान में कैथल बॉडी बिल्डिंग एंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से रविवार को शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता का आयोजन किया। देर रात तक चले मुकाबले में प्रतिभागियों ने अपने बल का प्रदर्शन किया। शरीर सौष्ठव में ओवरऑल ओपन प्रतियोगिता में दीपक संधु ने 21 हजार रुपये का इनाम जीता वहीं मिस्टर कैथल का खिताब बलजीत सिंह ने जीता और मैन फिजिक में आयुष कुमार को पांच हजार रुपये का इनाम मिला।
विज्ञापन

इसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद चेयरमैन दीप मलिक ने शिरकत की। प्रतियोगिता में 55 किलो भार वर्ग, 60 किलो भार वर्ग, 65 किलो भार वर्ग, 65 किलो भार वर्ग, 70 किलो भार वर्ग, 75 किलो भार वर्ग, 80 किलो भार वर्ग व 80 प्लस किलो भार वर्ग के 150 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में भाजपा नेता सुमित गर्ग, जजपा नेता पाला राम सैनी, वार्ड 4 से पार्षद महेश गोगिया, जज सुरजभान नैन, प्रदीप नैन, विक्रम ढुल व संदीप शर्मा ने मौजूद रहे।
ये रहे परिणाम
रविवार को शाम तीन बजे प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ था। स्पर्धा के 55 किलो भार वर्ग में प्रथम स्थान पर सैंडी, दूसरे स्थान पर संदीप, तीसरे स्थान पर मुनीष, चौथे स्थान पर तुषार, पांचवें स्थान पर रामज्वारी रहे।
विज्ञापन

60 किलोभार वर्ग में रोहित प्रथम, सन्नी दूसरे, उत्सल तीसरे, कृष्ण चौथे व रिंकू पांचवें स्थान पर रहे।
65 किलोभार वर्ग में बलजीत पहले, अश्वनी दूसरे, सतनाम तीसरे, संजय चौथे व सावन पांचवें स्थान पर रहे।
70 किलोभर वर्ग में रजत प्रथम, राहुल दूसरे, संदीप तीसरे, जसबीर चौथे व मीनू पंचवें स्थान पर रहे।
75 किलो भार वर्ग में अमन प्रथम, आयुष दूसरे, अमरजीत तीसरे स्थान पर रहे।
80 किलो भार वर्ग में विकास प्रथम, अमित दूसरे, अजय तीसरे, पंकज चौथे व योगेश ढुल पांचवें स्थान पर रहे।
80 प्लस भार वर्ग में प्रवीन प्रथम, अमरीक दूसरे, सतपाल फौजी तीसरे स्थान पर रहो
ओवर ऑल प्रतियोगिता में मिस्टर कैथल का खिलाब बलजीत सिंह उर्फ हैप्पी, ओपन प्रतियोगिता में मिस्टर कैथल दीपक संधु व नवीन भाल, मेन फिजिक स्पर्धा में आयुष को खिताब मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें