फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एकल नृत्य, डेक्लामेशन प्रतियोगिता में दिखाया हुनर

Fri, 18 Oct 2024 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। बाल दिवस के उपलक्ष्य में करनाल रोड स्थित बाल भवन में आयोजित प्रतियोगिता के तहत वीरवार को एकल नृत्य तृतीय व चतुर्थ व डेक्लामेशन प्रतियोगिता तृतीय व चतुर्थ समूहों में आयोजित करवाई गई। इन प्रतियोगिताओं में बच्चों ने अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की।

जिला बाल कल्याण अधिकारी बलबीर चौहान ने बताया कि इन सभी प्रतियोगिताओं में जिले के सरकारी व गैर-सरकारी स्कूलों के लगभग 150 बच्चों ने भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय व सांत्वना स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर को बाल भवन में पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिताओं में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को जोनल व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन


इन प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल की भूमिका विशाल, प्राध्यापक संगीत, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विधालय, पट्टी अफगान, कैथल, मास्टर सन्नी, करनाल व वीना, राजेश भारती, डॉ. तेजेंद्र ने निभाई गई। जिला बाल कल्याण अधिकारी ने बताया कि इसी कड़ी में 18 अक्तूबर को समूह नृत्य की प्रतियोगिता प्रथम व द्वितीय में आयोजित करवाई जाएंगी।
विज्ञापन


कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. सुषमा गुप्ता, मानद् महासचिव, हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद्, चंडीगढ़ रहेंगी। इस कार्यक्रम में जिला बाल कल्याण परिषद कैथल का स्टाफ व विभिन्न स्कूलों से बच्चों के साथ आए अध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें