संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सौंगल में अंतरराष्ट्रीय जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय के हिंदी प्राध्यापक सतवीर सिंह की देखरेख में निबंध लेखन व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता व कार्यक्रम करवाया। इसमें विद्यार्थियों ने अपना हुनर दिखाया।
कार्यक्रम में हिंदी प्राध्यापक सतवीर सिंह ने कार्यक्रम मनाने के उद्देश्य व उपयोगिता पर बच्चों को विस्तार पूर्वक समझाया। उन्होंने जनसंख्या वृद्धि व रोकथाम के उपाय और जनसंख्या वृद्धि के दुष्परिणामों के बारे में व पौधों और वनस्पतियों का मानव जीवन में महत्व और उनके उपयोगिता के बारे में भी जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि पौधों के बिना मानव जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती क्योंकि मनुष्य सच्चे अर्थों में पौधों के ऊपर ही निर्भर होता हैं। पौधों से ही हमें ऑक्सीजन मिलती है और अनेक प्रकार के औषधीय और अपने जीवन के आवश्यक वस्तुएं मिलती हैं। इस दौरान विद्यालय प्रधानाचार्य ओम प्रकाश ने बच्चों को जनसंख्या दिवस का महत्व, पौधारोपण और इन अन्य गतिविधियों के बच्चों के जीवन में कितना महत्व है इस बारे प्रेरित किया। इस मौके पर प्राध्यापक राजेश्वर दास, बलराज, मामला राम, राजेश, जसविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।