फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कार्यालय में अनुपस्थित मिले सात कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
बीडीपीओ कार्यालय में कर्मचारियों से पूछताछ करते एसडीएम। प्रवक्ता
विज्ञापन
गुहला-चीका। एसडीएम मनीष कुमार यादव मंगलवार को सुबह के समय एसडीएम खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय सहित विभिन्न विभागों के कार्यालयों में पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति का अवलोकन किया और कार्यालय में किए जा रहे कार्यों की गहनता से जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

एसडीएम सुबह के समय सबसे पहले खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने हाजिरी रजिस्टर चेक किया जिसमें बीडीपीओ, एसडीओ, एबीपीओ, जेई, सहायक, लेखा लिपिक और सेवादार अनुपस्थित पाए गए। उन्होंने इन सभी को मौके पर ही कारण बताओ नोटिस जारी किए। इसके अलावा उन्होंने किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी हासिल की और मौजूद कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे आमजन की शिकायतों व समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाएं। लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने दें और उनके साथ अच्छा व्यवहार करें।
इसके बाद एसडीएम सहायक रोजगार कार्यालय में पहुंचे और हाजिरी रजिस्टर की जांच की। रोजगार से संबंधित उपलब्ध करवाई जा रही सेवाओं के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे कोई भी कार्य लंबित न रखें। समय पर आवेदनों का निपटान करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

एसडीएम ने महिला एवं बाल विकास विभाग के उपमंडल कार्यालय का निरीक्षण किया और अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने सुपरवाइजरों और अन्य स्टाफ के बारे में जानकारी ली। उन्होंने लाडली स्कीम के तहत आवेदन और दिए गए लाभ के बारे में जानकारी हासिल की और मौके पर रिकार्ड की जांच कर लाभार्थियों से फोन पर बातचीत की और विभाग की ओर से दिए गए लाभ के बारे में जाना। उन्होंने कार्यालय में साफ-सफाई रखने के निर्देश भी जारी किए।
एसडीएम ने कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी कार्यालय में समय पर आने की आदत डालें। किसी भी समय किसी भी कार्यालय का निरीक्षण किया जा सकता है। यदि दोबारा से फिर ऐसी अनुपस्थिति पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सरकार की योजनाओं को पात्र नागरिकों तक पहुंचाएं। इसमें कोई भी लापरवाही न बरतें।

बीडीपीओ कार्यालय में कर्मचारियों से पूछताछ करते एसडीएम। प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें