फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला वन अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। संतोषजनक कार्य न करने पर जिला वन अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सड़क सुरक्षा पर आयोजित बैठक में डीसी ने नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। इस दौरान अमर उजाला की ओर से उठाई गई पेड़ों को जकड़े ट्री-गॉर्ड न हटाने की समस्या पर भी चिंता जताई गई। डीसी ने बड़े हो चुके पौधों को शीघ्र ट्री-गार्ड से बाहर निकलवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कहा कि जहां भी संभावित दुर्घटना वाले क्षेत्रों को चिह्नित कर सुरक्षा के व्यापक कदम उठाए जाएं। अधिकारियों से कहा गया कि शहरी क्षेत्रों में कोई भी डिवाइडर क्षतिग्रस्त नहीं होना चाहिए। इसको लेकर 10 दिन बाद विशेष दौरा किया जाएगा। कार्य में कोताही होने पर कार्रवाई की जाएगी। कोई डिवाइडरों को क्षतिग्रस्त करता है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाए। लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित बैठक में डीसी ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर विभागों की ट्रेनिंग करवाई गई है। जो भी टीम क्षेत्र में जाकर सड़क सुरक्षा से संबंधित प्वाइंट को चिह्नित करती है वे सभी उस स्थान की सही लोकेशन दर्ज करें। ब्लैक स्पॉट पर खामियों को इंजीनियर दूर करते रहें। राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगे संकेतक बोर्डों को समय-समय पर चेक करने का निर्देश दिया। जिले में ओवरलोडिंग वाहन और ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने वाले लोगों के चालान किए जाएं। राष्ट्रीय और राज्य मार्ग पर कोई भी अवैध कट नहीं होना चाहिए। सभी स्टेट हाईवे पर स्पीड लिमिट और अन्य सांकेतिक बोर्ड दुरुस्त होने चाहिए।
बैठक में एसपी लोकेंद्र सिंह, एसडीएम मनीष कुमार लोहान, नवीन कुमार, सीटीएम गुलजार अहमद, जिप सीईओ सुरेश राविश, आरटीए गिरिश कुमार, जिप एसीईओ अमित कुमार, डीएसपी कुलवंत, कार्यकारी अभियंता वरुण कंसल, ईओ कुलदीप मलिक, हिमांशु लाटका, बीडीपीओ रोजी, नरेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, भरत नागपाल, डीआईओ दीपक खुराना, डीटीपी अनिल नरवाल, डीएसडब्ल्यूओ कुलदीप शर्मा, सचिव रामजी लाल के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें