फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिवारिक रंजिशन में हत्या के आरोपी भतीजे ने मारी चाची पर की फायरिंग

विज्ञापन
shout out aunty - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
अर्जुन नगर में पारिवारिक झगड़े में एक युवक ने अपनी ही चाची को गोली मार दी। जो उसकी पीठ में जा लगी। घायल महिला को जिला अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने मामले में जांच आरंभ कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक के खिलाफ करनाल और चीका में हत्या और फिरौती के आरोप केस दर्ज है। इन केसों में वह फरार चल रहा है।
विज्ञापन

अर्जुन नगर निवासी घायल महिला रुपा के घर में किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा था। वह अपनी जेठानी बिलो के साथ रहती है। बिलो का बड़ा बेटा मोनू शुरू से ही करनाल के बड़ा गांव में अपने मामा के यहां रहता था। उसका अपनी मां व भाई के साथ पारिवारिक झगड़ा चल रहा था। बुधवार सांय वह एक युवक के साथ आया और उसने अपनी चाची रूपा पर फायरिंग कर दी। जिसमें गोली उसकी चाची की पीठ में जा लगी। मोनू अपने साथ आए युवक के साथ वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। इसके बाद रूपा को जिला अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पति की मृत्यु हो चुकी है। उसके तीन बच्चे हैं।
घटनास्थल पर मौजूद परिवार के एक सदस्य ने हमलावरों पर ईंट से भी हमला किया, लेकिन वे भागने में कामयाब हो गए।
जांच अधिकारी जसवंत सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा पीडिता के ब्यान पर मोनू व एक अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। बाद में आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मर्डर का आरोपी है मोनू
एसएचओ सिटी का काम संभाल रहे राजकुमार ने कहा कि पुलिस रिकार्ड के अनुसार आरोपी मोनू के खिलाफ करनाल में मर्डर व चीका में फिरौती के आरोप में मामले दर्ज हैं। जिसमें वह फरार चल रहा है।
पिछले एक महीने में गोलीबारी की पांच वारदातें हो चुकीं हैं। सबसे पहले करनाल रोड के निकट स्थित एक कालोनी में घर में घुसकर रात को एक युवक पर फायरिंग की गई थी। इसके बाद चुनाव के बाद कांग्रेस नेता सुरजेवाला के पीए के भाई को उसके घर के बाहर गोली मार दी गई थी। इसके बाद ढांड रोड पर चौक पर दो पक्षों में झगड़े में एक युवक को गोली मारी गई थी। वहीं पिछले सप्ताह ही एक पैलेस में विवाह समारोह में फायरिंग की घटना हुई थी। इन घटनाओं को देखने से स्पष्ट है कि शहर में अपराधियों का हौंसला बढ़ता जा रहा है। जिस पर लगाम लगाए जाने की जरुरत है। अब एक बार फिर से सरेआम हत्या आरोपी युवक द्वारा अपनी ही चाची को गोली मारे जाने की घटना से स्पष्ट है कि अपराधियों में पुलिस का खौफ नहीं रहा और वे हर रोज ऐसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें