फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अनाज मंडी चीका में भूसा और धान का उठान न होने से जगह की कमी

विज्ञापन
गुहला चीका अनाज मंडी में लगे भूसे का ढेर। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
गुहला-चीका। चीका अनाज मंडी में धान और भूसे का उठान सुचारु रूप से न होने के कारण परेशानी हो रही है। मंडी में जगह-जगह भूसे के बड़े-बड़े ढेर लगे हैं और धान की बोरियां व ढेर भी जगह घेरे हुए हैं। रविवार को हुई बारिश में भीगा भूसा अब सड़ने लगा है जिससे पूरी मंडी में दुर्गंध फैल गई है। बदबू के कारण मंडी में काम करने वाले मजदूरों, आढ़तियों, दुकानदारों और किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मंडी के साथ लगते वार्ड नंबर 6 के निवासियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंडी में पिछले करीब 20 दिनों से भूसे के बड़े-बड़े ढेर लगे हुए हैं। समय पर उठान नहीं होने के कारण बारिश का पानी इन ढेरों में जमा हो गया और भूसा पूरी तरह भीग गया। अब यह भूसा काला पड़कर सड़ने लगा है। स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि मंडी में प्रवेश करते ही दुर्गंध का सामना करना पड़ता है। मंडी में काम करने वाले मजदूरों का कहना है कि भीगे हुए भूसे में कीड़े पड़ने लगे हैं और इससे उठने वाली बदबू के कारण वहां अधिक देर तक खड़ा रहना भी मुश्किल हो गया है।
भूसे से उठ रही दुर्गंध से कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दी हैं। वहीं मंडी के आसपास रहने वाले लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
धान का भी नहीं हो रहा पूरा उठान, मंडी में एक लाख क्विंटल से अधिक फसल
भूसे के उठान में देरी के साथ-साथ मंडी में धान के उठान की गति भी धीमी बनी हुई है। आढ़तियों के अनुसार अभी भी मंडी में एक लाख क्विंटल से अधिक धान पड़ा हुआ है। धान का समय पर उठान नहीं होने के कारण मंडी में नई फसल लेकर आने वाले किसानों के लिए जगह उपलब्ध नहीं हो पा रही है। मजबूरी में बाहर से आने वाले कई किसानों को अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सड़क पर खड़ी करनी पड़ रही हैं जिससे आवागमन में भी परेशानी पैदा हो रही है।
विज्ञापन


जल्द ही भूसा उठवाकर मंडी साफ करवा दी जाएगी : सचिव
मार्केट कमेटी सचिव सतबीर राविश ने बताया कि भूसे का उठान नहीं होने के मामले में संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही मंडी से सारा भूसा उठवा लिया जाएगा और मंडी को साफ करवा दिया जाएगा।

गुहला चीका अनाज मंडी में लगे भूसे का ढेर। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें