फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: स्कूलों के निरीक्षण में मिली सफाई कर्मचारियों की कमी

Tue, 06 Oct 2026 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
स्कूल में निरीक्षण के दौरान ​शिक्षकों से बात करते डीईईओ। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। परीक्षाओं की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी (डीईईओ) अशोक राणा ने जगाधरी खंड के कई सरकारी स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जहां प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं सुरक्षित रखने की व्यवस्था, शौचालयों और अन्य मूलभूत सुविधाओं की जांच की गई।
कई स्कूलों में नियमित सफाई व्यवस्था के लिए कर्मचारियों की कमी बड़ी समस्या के रूप में सामने आई। स्कूल मुखियाओं और प्रभारियों ने अधिकारी के सामने सफाई कर्मी और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उपलब्ध करवाने की मांग रखी। निरीक्षण के दौरान स्कूलों में परीक्षा को लेकर की गई तैयारियों की बारीकी से परखीं।
विज्ञापन

डीईईओ अशोक राणा ने राजकीय उच्च विद्यालय दड़वा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय दयालगढ़, राजकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय गधौली और राजकीय उच्च विद्यालय फतेहगढ़ समेत कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। इसके अलावा अन्य स्कूलों में भी पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकांश स्कूलों में सफाई से जुड़ी समस्या सामने आई।
स्कूल मुखियाओं ने बताया कि नियमित सफाई के लिए पर्याप्त कर्मचारी नहीं हैं। ऐसे में निजी स्तर पर सफाई कर्मियों को बुलाना पड़ता है, लेकिन वे भी सप्ताह में तीन से चार दिन ही आते हैं। इससे स्कूल परिसर और शौचालयों की नियमित सफाई प्रभावित होती है। उन्होंने सफाई व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उपलब्ध करवाने की मांग भी रखी।
विज्ञापन

इस पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों की मांग निदेशालय भेजने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए स्कूल मुखिया और शिक्षक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दें। परीक्षा सामग्री की सुरक्षा और निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें