संवाद न्यूज एजेंसी
व्यासपुर। राजकीय महाविद्यालय अहड़वाला में सेवा संकल्प अभियान के तहत अंतर महाविद्यालय भाषण, प्रश्नोत्तरी, पोस्टर और रचनात्मक प्रस्तुति प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज यमुनानगर की हर्षिका यादव प्रथम, राजकीय महाविद्यालय अहड़वाला बिलासपुर की राशि द्वितीय और राजकीय महाविद्यालय छछरौली के विक्रमजीत सिंह तृतीय रहे।
पोस्टर व रचनात्मक प्रस्तुति में महाराजा अग्रसेन कॉलेज जगाधरी की सुहानी देवी प्रथम, गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज की गिनीका द्वितीय और मुकंद लाल नेशनल कॉलेज की राशि पंवार तृतीय रहीं। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में गुरु नानक खालसा कॉलेज यमुनानगर प्रथम, गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज द्वितीय और मुकंद लाल नेशनल कॉलेज तृतीय रहा।
प्रतियोगिताओं में जिले के 12 महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्राचार्या सर्वजीत कौर ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने से विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और प्रतिभा में निखार आता है। प्राचार्या ने विजेता विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. रमेश धारीवाल ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान युवाओं को देशसेवा, संस्कृति संरक्षण, डिजिटल सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करता है। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ सकता है। इस मौके पर डॉ. बलबीर कुमार, डॉ. ममता मग्गो, डॉ. आरती सहित प्राध्यापक मौजूद रहे।