फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सिविल अस्पताल में सुविधाओं का टोटा, गर्मी में इलाज के लिए घंटों इंतजार

विज्ञापन
मेडिकल ओपीडी के बाहर कतार में खड़े मरीज। संवाद
विज्ञापन
कैथल। जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण स्वास्थ्य सुविधाएं कम पड़ रही हैं।
विज्ञापन

खासकर सप्ताह के पहले तीन दिनों में सिविल अस्पताल में मरीजों की संख्या ज्यादा होने के कारण हालात और बुरे रहते हैं। पंजीकरण से लेकर डॉक्टर को दिखाने और फिर सैंपल देने व दवाई लेने तक मरीजों को घंटों का इंतजार करना पड़ता है। मरीजों के लिए ओपीडी एरिया में सिर्फ पंखे लगे हैं लेकिन अधिक उमस और गर्मी के कारण ये काफी नहीं हैं।
ओपीडी एरिया में आने वाले मरीजों का गर्मी से हाल बेहाल है और खासकर मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण तो ओपीडी एरिया में बैठना और सांस लेना तक मुश्किल हो जाता है। मरीज बिल्डिंग के बाहर नीचे जमीन पर बैठकर इलाज करवाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

लंबी कतार में इंतजार करता है परेशान
गांव बालू निवासी रामशरण, शक्ति नगर निवासी संतरो और मायापुरी कॉलोनी निवासी राजपति का कहना है कि अस्पताल में मरीजों के लिए न तो पर्याप्त पंखे लगे हैं और न ही कुर्सियां, गर्मी में घंटों लाइन में खड़ा रहना बहुत मुश्किल हो रहा है। इलाज करवाने के लिए आते हैं लेकिन यहां घंटों खड़ा रहना उनके लिए आसान नहीं होता है। यही कारण है कि लाइन छोड़ बाहर बैठने को मजबूर हैं और जब बारी आएगी तो दिखा लेंगे।
विज्ञापन

क्षमता से दोगुने मरीज पहुंच रहे ओपीडी में
डॉक्टरों को देखते हुए जिला नागरिक अस्पताल में रोजाना 700 से 800 मरीज ही ओपीडी में देखे जा सकते हैं लेकिन क्षमता से करीब दोगुने मरीज यानी 1500 से ज्यादा ओपीडी में पहुंच रहे हैं। सोमवार को तो यह आंकड़ा 2000 मरीजों तक पहुंच जाता है। सोमवार को प्रत्येक डॉक्टर के पास ओपीडी 200 से लेकर 300 मरीजों तक पहुंच गई है। जिला नागरिक अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर यानी डॉक्टर के 55 पद स्वीकृत हैं लेकिन इन पर करीब 34 डॉक्टर ही तैनात हैं और इनकी ड्यूटी भी प्रशासनिक कार्यों सहित विभिन्न कामों में लगाई हुई है। ऐसे में ओपीडी व मरीजों के लिए सिर्फ 10 से 15 डॉक्टर ही हर समय इलाज के लिए उपलब्ध हो पाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें