फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बसों की कमी से जींद, पूंडरी कुरुक्षेत्र रूट पर हो रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। रोडवेज बसों की कमी का असर सुबह और दोपहर के व्यस्त समय में यात्रियों की आवाजाही पर पड़ रहा है। जींद, पूंडरी और कुरुक्षेत्र रूट पर पर्याप्त बसें नहीं मिलने से विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

यात्रियों का कहना है कि बसों की संख्या कम होने के कारण उन्हें समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कत आती है। यात्री राजेंद्र, सुरेश और किताब सिंह ने बताया कि सुबह के समय बस अड्डे पर काफी भीड़ रहती है। बस आते ही उसमें चढ़ने के लिए यात्रियों को मशक्कत करनी पड़ती है। कई बार बस में सीटें भरने के बाद भी लोग खड़े होकर सफर करते हैं।
इसका सबसे अधिक असर विद्यार्थियों पर पड़ता है। उन्हें शिक्षण संस्थानों में पहुंचने में देरी होती है। नौकरीपेशा लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित होती है।
नई और अतिरिक्त बसों की मांग : मनबीर और सुनील ने बताया कि दोपहर के समय भी विद्यार्थियों की छुट्टी होने पर बसों में भीड़ बढ़ जाती है। यात्रियों की संख्या के अनुपात में बसों की उपलब्धता नहीं होने से सफर मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की कि डिपो में नई बसें शामिल की जाएं। साथ ही सुबह और दोपहर के व्यस्त समय में जींद, पूंडरी से कुरुक्षेत्र और कुरुक्षेत्र रूट पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें