फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों को सील करने से संबंधित कार्रवाई के विरोध में दुकानदारों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। नगर परिषद द्वारा दुकानें सील करने से संबंधित कार्रवाई के विरोध में जनता मार्केट के दुकानदारों ने कबूतर चौक और भगत सिंह चौक के बीच जाम जाम लगा दिया। दुकानदारों ने सड़क के बीच में गाड़ी और मोटरसाइकिल खड़ी कर कबूतर चौक से शहीद भगत सिंह चौक की तरफ जाने वाला मार्ग जाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई। करीब 20 मिनट तक दुकानदारों ने सड़क को जाम करके रखा। जाम की सूचना पाकर विधायक लीला राम और सिटी थाना एसएचओ मौके पर पहुंचे और दुकानदारों को समझाकर जाम खुलवाया। सोमवार को नगर परिषद के अधिकारी ऑड-इवन का उल्लंघन होने की शिकायत पर जांच के लिए जनता मार्केट में पहुंचे थे। इस दौरान कुछ दुकानदारों को नियमों का पालन न करते देख अधिकारियों ने दुकानें बंद करवा दी और सील करने से संबंधित कार्रवाई शुरू की। इस पर दुकानदार भड़क गए।
विज्ञापन

दुकानदार व्यापार मंडल प्रधान सिकंदर गुप्ता, राजीव गुप्ता, सुमेरचंद, सुंदर सिंह, श्यामलाल गर्ग व अन्य दुकानदारों ने बताया कि उन्होंने सरकार के निर्देशों के आधार पर दुकानें खोली थी। आज जब एक दुकानदार शटर उठाकर कोई सामान ले रहा था तो नगर परिषद ने उस दुकान को ताला जड़ दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई नगर परिषद द्वारा इसलिए की गई है, क्योंकि मार्केट के दुकानदारों की दो दिन पहले सामान उठाने को लेकर उनके बहस हुई थी। दुकानदारों ने रंजिशन यह कार्रवाई करने के नप पर आरोप लगाए।
ऑड-ईवन का किया उल्लंघन : सचिव
दूसरी ओर नगर परिषद सचिव मोहन लाल ने बताया कि नप की टीम सूचना के आधार पर स्थिति को देखने के लिए गई थी। उन्हें कुछ दुकानें ऑड-इवन के विरूद्ध खुली मिली। इस पर मौके पर मौजूद जेई और अन्य कर्मचारियों ने प्रशासन के आदेशानुसार दुकानों को बंद करवाना शुरू कर दिया। टीम की ओर से ऐसा कुछ नहीं किया गया, जिससे दुकानदारों को नुकसान हो। वे केवल आदेशों का पालन कर रहे थे।
विज्ञापन

जो दुकानें बंद की, उन्हें खुलवाया जाएगा : विधायक
विधायक लीलाराम ने दुकानदारों को शांत करवाते हुए कहा कि दुकानदार नियमों के अनुसार दुकानें खोलें। उन्हें कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने दुकानदारों को आश्वासन दिया कि दोनों पक्षों के लोगों को साथ बैठाकर उनकी सहमति करवाई जाएगी। जो दुकानें बंद की गई हैं, उन्हें भी नियमानुसार खुलवाया जाएगा। उन्होंने लोगों से लॉकडाउन के नियमों का पालन करने की भी अपील की।
जमकर हुआ सामाजिक दूरी का उल्लंघन
जाम के बीच लॉकडाउन और सामाजिक दूरी के नियमों का जमकर उल्लंघन हुआ। चौक पर सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी रही। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी लोगों से डिस्टेंस बनाने की अपील करते रहे, लेकिन फिर भी लोग नहीं माने। इस पर सिटी एसएचओ नन्ही देवी ने मार्केट में सोशल डिस्टेंस और अन्य नियमों का पालन करने के लिए अनाउंसमेंट करवाई और रास्ते को खाली करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें