फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये मेरा सरपराई विजिट : मेजर जरनल अनिल चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। एसबीआई बैंक की मेन ब्रांच के पास स्थित गोल्डन लाइन कैंटिन में रविवार को मेजर जनरल अनिल चौधरी जीओसी सेवेरिया अंबाला ने औचक निरीक्षण किया। कैंटिन में फैली अव्यवस्थाओं को दुरुस्त करवाया। उन्होंने कहा कि कैंटिन में भीड़ न हो, इसके लिए उपभोक्ता सामान की लिस्ट बनाकर कैंटिन में मौजूद कर्मचारी को देगा। जिसके आधार पर कर्मचारी सारा सामान उपभोक्ता को कैंटिन के बाहर ही मिलेगा। इसके लिए कैंटिन से सामान लेने आए सभी उपभोक्ताओं को सोशल डिस्टेंस रखना व मास्क लगाना अनिवार्य है। लोगों को गर्मी के बचाव के लिए कैंटिन के अंदर बैठने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले के सभी ब्लॉकों के लोगों व्हाटसप के माध्यम से सामान लेने का दिन निर्धारित किया है। यदि इसके अलावा कोई बुजुर्ग बिना ब्लॉक के अनुसार सामान लेने आ जाता है तो उसकी भी हम पूरी सहायता करते हैं। मौके पर मौजूद कैंटिन के बाहर खड़े पुरूषोतम रहबारी, केवल सिंह, मुखत्यार सिंह, संतोख सिंह, व जिले सिंह ने पानी की व्यवस्था करने के लिए पूछा तो उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी फैलने के डर बना रहता है। इसलिए पानी की व्यवस्था होना अभी संभव नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कैंटिन में विजिट करना उनका काम है। इसलिए यह मेरी सरपराइज व सिविल ड्रेस में विजिट थी। इससे पहले उन्होंने अन्य शहरों की कैंटिनों का भी दौरा किया और उनकी व्यवस्थाओं को देखा। जानकारी देते हुए कैंटिन मैनेजर कर्नल प्रदीप कुमार ने बताया कि यह उनका औचक निरीक्षण था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें