फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दीपावली की तैयारियों में दुकानदारों ने सजाई दुकानें

Mon, 06 Nov 2023 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
३४-कलायत। मिट्टी के दीपक व बर्तन के ग्राहकों की इंतजार में गुलाब सिंह
विज्ञापन
कलायत। दीपावली के अवसर पर बाजार गुलजार होने की उम्मीद दुकानदार अपने मन में संजोए हैं। दुकानदार अपनी दुकानों में विभिन्न प्रकार के सामान की सजावट कर ग्राहकों को आकर्षित करने का प्रयास कर रहे हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान बेचने वाले दुकानदारों का कहना है कि इस बार कुछ भाव भी अधिक है, जिसका बिक्री पर प्रभाव पड़ना स्वाभाविक है।
विज्ञापन

त्योहार को ध्यान में रखते हुए प्रजापति समाज के लोगों द्वारा मिट्टी के दीप और अन्य प्रकार के आकर्षक पात्र तैयार किए जा रहे हैं। प्राचीन काल से ही प्रजापति समाज द्वारा बनाए जाने वाले बर्तनों को शुद्ध माना जाता है। इसका प्रयोग भी धार्मिक अनुष्ठानों के साथ त्योहार पर भी किया जाता है।
पूर्व में मिट्टी के बर्तन बनाने के लिए प्रजापति समाज को मिट्टी कलायत या इसके पास मिल जाती थी मगर समय के बदलते परिवेश के चलते अब कलायत व इसके आसपास मिट्टी उपलब्ध न होने के कारण त्योहारों को ध्यान में रख दूरदराज के क्षेत्रों से लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रजापति बिरादरी के कृष्ण कुमार, महेंद्र ङ्क्षसह, इंद्रा कृष्णा, बाला देवी और सुनीता देवी का कहना है कि समय की चकाचौंध का असर उनके कार्य पर पड़ रहा है। अब लोगों का रुझान उनके बनाए बर्तनों के बजाय धातु से बने बर्तनों की ओर अधिक हो गया। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार बर्तन और दीपक तैयार करने के लिए कई माह पहले कार्य पूरे परिवार शुरू करता है। उसके अनुसार लाभ नहीं मिल पा रहा। युवाओं का तो इस ओर से मोह भंग हो गया हैं। इस पुश्तैनी कार्य को छोड़ दूसरे कार्य की ओर रुख कर लिया है।

दीपक की कीमत मात्र 60 पैसे

दीपक बनाने में जुटे गुलाब सिंह ने बताया कि चाक पर बनाए गए एक दीपक की कीमत केवल एक रुपया है जबकि हाथ से तैयार मिट्टी के दीपक मात्र 60 पैसे में दिया रहा है। इसी प्रकार बड़े दीप की कीमत 10 रुपये से 50 रुपये की बीच में, मिट्टी की हाटड़ी की कीमत 100 से 200 रुपये और गुल्लक की कीमत 50 रुपये रखी है। इन सबके बावजूद सामान खरीदने के लिए ग्राहकों का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें