फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दुकानदार और उसके बेटे को पीटकर लूटे रुपये व मोबाइल

Sun, 27 Aug 2023 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कलायत में नशे की हालत में तीन आरोपी एक दुकानदार और उसके बेटे को पीटकर 27 हजार 600 रुपये व मोबाइल लूटकर ले गए। शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कलायत निवासी विजय कुमार ने पुलिस को शिकायत दी कि 25 अगस्त को शाम करीब छह बजे आरोपी मुनीश कमाल व उसके साथ दो अन्य व्यक्ति नशे की हालत में कार में सवार होकर उसकी दुकान पर आए। पहले उन्होंने माचिस मांगी। फिर बोले 500 रुपये, दो पानी की बोतल, दो खारे पानी की बोतल व एक सिगरेट की डिब्बी दे।
जब उन्होंने यह सामान देने से मना कर दिया तो आरोपी गाड़ी से उतरकर उसके बेटे राहुल से मारपीट करने लगे। जब वह छुड़ाने गया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। आरोपी उसकी जेब में 27 हजार 600 रुपये व मोबाइल लूटकर ले गए। जाते हुए गोली से मारने की धमकी भी दी। जांच अधिकारी रामबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें