राजौंद। एक युवक ने दुकानदार पर मोबाइल छीन अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। युवक ने आरोप लगाया कि उसने दुकानदार से 10 जनवरी को 18 हजार रुपये में पुराना मोबाइल खरीदा था। उस समय उस दुकानदार ने मोबाइल का बिल बाद में ले जाने की बात कही परंतु बाद में उसने बिल नहीं दिया। वह सोमवार को दुकानदार से बिल लेने गया तो उसने बिल देने की बजाय अभद्रता की। इस मामले में राजौंद निवासी युवराज ने राजौंद थाना की पुलिस को शिकायत दी है। युवराज ने आरोप लगाया कि उसने साहिल चावला से 10 जनवरी को पुराना मोबाइल 18 हजार रुपये में लिया था। उस समय साहिल चावला ने कहा था कि इसका बिल दो दिन बाद ले जाना। लगातार कई दिन तक यही कहता रहा कि दो दिन और रुक जाओ। यह कहते हुए 10 दिन बीत गए पर बिल नहीं दिया। युवराज ने कहा कि उसे उसके रुपये वापस दिलवाए जाएं और आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। संवाद