संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पीओ/बेलजंपरो की धरपकड़ के लिए चलाई गई मुहिम तहत पीओ पकडों स्टाफ ने 2018 में हुई कार चोरी प्रयास के मामले में नामित अपराधी काबू किया है।
प्रभारी एसआई ओमप्रकाश की अगुवाई में एएसआई राजकुमार की टीम ने जांच करते हुए उद्घोषित अपराधी जिला कुरुक्षेत्र के उस्मानपुर गांव निवासी नीरज को काबू कर लिया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी नीरज पर ढांड क्षेत्र में दो मार्च 2018 की रात एक मकान में घुसकर गाड़ी के शीशे तोड़कर कार चोरी करने का प्रयास का आरोप है। थाना ढांड में यह केस दर्ज कराया गया था। आरोपी को उक्त मामले में पुलिस ने गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया था, लेकिन आरोपी न्यायालय से जमानत लेने के बाद न्यायालय में दोबारा हाजिर नहीं हुआ था और भूमिगत हो गया था।
आरोपी को न्यायालय ने आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में 17 जनवरी 2025 को पीओ घोषित कर दिया था। पुलिस नियमानुसार आगामी कार्रवाई कर रही है।