फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दुकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Mon, 19 Feb 2024 03:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कलायत स्थित एक दुकान से नकदी व मोबाइल चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी कलायत निवासी बलकार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रेलवे रोड निवासी सुभाष की शिकायत के अनुसार उसकी कलायत स्थित करियाना की दुकान से 16 फरवरी की रात को किसी व्यक्ति एक मोबाइल व करीब 20 हजार रुपये चोरी कर लिया। इस बारे में थाना कलायत में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का मोबाइल और नकदी बरामद कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन




पशु चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

कैथल। गांव संगतपुरा से सुअर चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी फतेहपुर निवासी रवि कुमार व भाणा निवासी संदीप को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि संगतपुरा निवासी बलवंत की शिकायत अनुसार 23 जनवरी की रात को अज्ञात व्यक्ति उसके पशु बाड़े से 11 सुअर चोरी करके ले गए थे। आरोपियों के कब्जे से दो सुअर और दो हजार रुपये बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें