फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आ गया दर पर देरे, सुनाई दे जाए... पर झूमे श्याम भक्त

Mon, 19 Feb 2024 03:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। अग्रवाल सेवा मंडल की ओर से शनिवार रात्रि सेक्टर 20 के मार्केट परिसर में श्री श्याम महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में भजन गायकों ने बाबा श्याम के भजनों की महिमा का गुणगान किया। इस दौरान‘ मेरे शीश की दानी का जग में डंका बाजे, आ गया दर पर देरे, सुनाई दे जाए’, ‘जिंदगी से गमों की विदाई हो जाए’ जैसे भजन पर श्रद्धालु जमकर झूमे। इस अवसर पर एसपी उपासना ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

इस अवसर पर 60 कलाकारों ने लीला शीश के दानी की नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। इस दौरान भजन गायक दर्पण शर्मा, बबीता अग्रवाल, पार्थ गोयल ने बाबा के भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मिनी हेलिकॉप्टर के माध्यम से पुष्प वर्षा व राजस्थानी पकड़ी आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुमित गर्ग, अशोक बंसल, रामकुमार बंसल, रामप्रताप गोयल, विनोद बंसल, गौरव मित्तल पाडला, पार्षद विजय अग्रवाल, अनिल खुरानियां, रामनिवास मित्तल, काका सचदेवा, दीक्षित गर्ग, राजीव मित्तल, प्रवीन जिंदल, वरुण कंसल, राधे श्याम मलिकपुरिया, लविश खुरानियां, शुभम गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें