राजौंद। पूंडरी मार्ग पर स्थित किताबों की दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग के कारण लाखों रुपये का सामान व फोटोस्टेट मशीन जलकर राख हो गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने पहुंचकर बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस भी मौके पर पहुंची।
दुकान के मालिक परीक्षित ने बताया कि वह मंगलवार सायं अपनी दुकान व गोदाम बंद करके घर चले गए थे। रात को 12:30 बजे के आसपास उसके पास फोन आया कि दुकान से धुआं निकल रहा है। वह मौके पर पहुंचें तो गोदाम का शटर खोला। वहां पर आग लगी हुई थी। लपटों में फोटो स्टेट की मशीन व स्कूल से संबंधित सामान जल रहा था। फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इस बीच मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। उन्होंने बताया कि 20 से 25 लाख का समान अग्निकांड में जलकर राख हो गया।