फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 25 साल का कारावास

Thu, 18 May 2023 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पॉक्सो विशेष न्यायालय व महिला विरुद्ध अपराधों में विशेष न्यायाधीश डा. गगनदीप कौर ने एक नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 25 साल की कैद और 60 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न देने पर 12 महीने की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। अदालत ने पांच लाख रुपये की राशि डीएलएसए के माध्यम से भी देने के आदेश दिए हैं। जुर्माना राशि मिलने पर पीड़िता को 45 हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन

पीड़िता के पिता ने गत वर्ष 19 मई को चीका थाने में धारा 363, 366-ए, 37(2)एन, 373(3), 376 आईपीसी और धारा 4(2), 6 पोक्सो एक्ट के तहत केस नंबर 137 दर्ज करवाया था। सरकार की ओर से पैरवी डीडीए जय भगवान गोयल ने की। उन्होंने बताया कि गत वर्ष 16 मई को सुबह चार बजे शिकायतकर्ता की छोटी लड़की को सोनू बहला-फुसला कर भगा ले गया। उन्होंने लड़की की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। उसने शक जाहिर किया कि उसे सोनू बहला-फुसला कर भगा कर ले गया है।
पुलिस ने 19 मई को चीका थाने में धारा 363, 366-ए, 37(2)एन, 373(3), 376 आईपीसी और धारा 4(2), 6 पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करके लड़की की तलाश की और उसे वारिसों को सौंप दिया। पुलिस ने चालान तैयार करके अदालत में पेश किया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद गवाहों और सबूतों को देखते हुए एडीजे डा. गगनदीप कौर ने सोनू को दोषी करार देते हुए 25 साल की कैद व 60 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना न देने पर 12 महीने की अतिरिक्त सजा काटनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें