फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव खरक पांडवा में ड्रेन के पास कबाड़ी का काम करने वाले व्यक्ति को मारी गोली

विज्ञापन
shoot out - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में गांव खरक पांडवा में दो बाइक से आए पांच लोगों ने 37 वर्षीय एक व्यक्ति का रास्ता रोक कर गोली मार दी। गोली उसकी पीठ में लगी। उसे घायलावस्था में जिला अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई रेफर किया गया है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। दो दिन में फायरिंग की यह दूसरी वारदात है।
विज्ञापन

खरक पांडवा निवासी जगमाल व उसके पार्टनर सुरेंद ने बताया कि उसकी नरवाना में कबाड़ की दुकान है। सोमवार को जगमाल रोजाना की तरह दुकान के लिए निकला था। गांव से निकल रही ड्रेन के पास पहुंचा तो आरोपियों ने उससे रास्ता रोककर मारपीट की। बचाव के लिए भागा तो उस पर लगातार तीन-चार राउंड फायर कर दिए, जिनमें से एक गोली उसे लग गई। जगमाल ने बताया कि फायर करने वाले व्यक्ति भी उसके गांव से ही हैं।
प्लाट को लेकर झगड़ा बताई जा रही रंजिश-जगमाल ने बताया कि उसका गांव के ही कुछ लोगों से प्लाट को लेकर झगड़ा हुआ था। जिस कारण कुछ लोग उससे रंजिश रखते थे। उन्हीं में से कुछ लोगों ने उस पर यह हमला किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने किया घटनास्थल का दौरा- सूचना मिलते ही डीएसपी रवींद्र सांगवान, कलायत थाना प्रभारी जयवीर सिंह और सीआईए-1 की टीम मौके पर पहुंची। डीएसपी और एसएचओ के साथ एएसआई कुलबीर सिंह ने मौका मुआयना किया। वहीं जगमाल को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों की टीम ने नाजुक स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल और फिर चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया।
जांच अधिकारी जख्मी के ब्यान दर्ज करने के लिए पीजीआई रवाना-
थाना प्रभारी जयवीर सिंह ने बताया कि जगमाल को चिकित्सकों ने उपचार के लिए चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है। कानूनी प्रक्रिया के अनुसार जांच अधिकारी घायल के बयान कलमबद्ध करने के लिए पीजीआई रवाना हुए हैं। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नेशनल हाई-वे पर 2 माह में दूसरी घटना- जुलाई माह में नेशनल हाई-वे पर ही कलायत में राजबीर बिटटू की गोली मारकर हत्या की गई थी। भारी आवाजाही वाले मार्ग पर इस प्रकार की घटना को अंजाम देने की कार्रवाई को पुलिस ने चुनौती पूर्ण तौर से लिया है। इस मामले में पुलिस को सफलता मिली थी। अब खरक पांडवा गांव में युवक जगमाल पर हमला किया गया। पुलिस अधिकारी जल्द वारदात को अंजाम देने वालों को काबू करने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें