गुहला-चीका, कैथल। गुहला विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी कुलवंत बाजीगर के नामांकन भरने के कार्यक्रम में राजस्थान से भाजपा विधायक बाबा बालक नाथ योगी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर सबसे पहले अनाज मंडी में जनसभा का आयोजन किया। इसके बाद नामांकन भरा गया।
सभा को संबोधित करते हुए बाबा बालक नाथ ने कहा कि टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस नेताओं के बीच हो रही जूतम पैजार प्रदेश की जनता अच्छी तरह से देख रही है। उन्होंने दावा कर कहा कि अबकी प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। सीएम सैनी की भी तारीफ की।
इसी प्रकार गुहला से भाजपा प्रत्याशी कुलवंत बाजीगर ने नामांकन भरते समय अपने शपथ पत्र में पति पत्नी के पास चार लाख रुपए नकद व 14 लाख रुपये बैक में जमा दर्शाया है।
कुलवंत बाजीगर के पास एक पेट्रोल पंप, दो गाड़ियों सहित लगभग दो करोड़ रुपये की संपत्ति है। वहीं, उन पर लगभग एक करोड़ नौ लाख रुपये की देनदारी भी है। बाजीगर व उनकी पत्नी के पास लगभग 21 लाख रुपये का सोना भी है।