कैथल रोड पर स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर में वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई। वाल्मीकि जयंती पर नगर में झांकियां निकाली गई। जिसमें महर्षि वाल्मीकि के अलावा लव कुश, शिव-पार्वती, हनुमान, राधा-कृष्ण की झांकियां भी निकाली गई। इस अवसर पर युवाओं द्वारा अनेक हैरतअंगेज करतब दिखाए गए। झांकियों के अलावा मंदिर में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। वाल्मीकि संघ राजौंद के मुख्य सलाहकार रामकुमार सेकेट्री ने ने बताया कि वाल्मीकि जयंती पर कैथल रोड पर स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर में पिछले दो दिनों से जहां भजन कीर्तन का आयोजन किया जा रहा, वहीं मंदिर को खूब सजाया गया। झांकियों के आगे चल रहे युवाओं का जोश देखते ही बनता था। झांकियां पूरे नगर से होती हुई वापस वाल्मीकि मंदिर पहुंची।
वाल्मीकि जयंती पर लगाया भंडारा
पाई। गांव नरड़ में भगवान वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर गांव में हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त ग्रामवासियों ने आहुति डाली और गांव में सुख शांति की कामना की। इस मौके पर गांव के प्रतिनिधि सरपंच चांदी राम ने ग्रामीणों से भगवान वाल्मीकि द्वारा दिखाए हुए मार्ग पर चलने की अपील की। इस मौके पर गांव में एक विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। जिसमें सबसे पहले कन्याओं को भोजन करवाकर विधिवत रूप से भंडारा शुरू किया गया। भंडारे में समस्त ग्रामवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर सरपंच धर्मकौर, पूर्व सरपंच अमरनाथ, चरंजी लाल, धर्मबीर, नसीब, राजा, सुरेश, हुक्का राम, केशाराम आदि मौजूद रहे।
महर्षि वाल्मीकि ने समाज को एक सूत्र में पिरोने का काम किया : कौशिक
विधायक प्रोफेसर दिनेश कौशिक ने कहा है कि वे पूंडरी हलके के विकास के प्रयत्नशील है और वर्तमान भाजपा सरकार में हलका उन्नति के शिखर पर होगा। विधायक महर्षि वाल्मीकि जयंती के मौके पर हलके के कई गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करने के बाद गांव कौल में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया तथा समाज को एक नई दिशा देने का काम किया। इससे पूर्व विधायक का गांव में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रवीण कुमार, संसार चंद, सुभाष, धर्मपाल राणा, किन्ना सैनी, राजेश पाई, महेंद्रा फौजी, श्याम सैन, कर्ण जाजनपुर आदि मौजूद रहे।
वाल्मीकि पूरे समाज के गुरु : विधायक
खंड सीवन के गांव पोलड़ में वाल्मीकि समाज के लोगों भगवान महर्षि वाल्मीकि का प्रगट दिवस बड़े हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि हल्का विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि भगवान वाल्मीकि एक समुदाय के गुरु नहीं अपितु पूरे समाज के गुरू थे। भगवान वाल्मीकि के दिखाए मार्ग पर चल कर अपना जीवन सफल बनाना चाहिए। उन्होंने वाल्मीकि समाज में नशे जैसी बुराई को दूर करने तथा अपने बच्चों को अधिक से अधिक शिक्षा देने की अपील की। ताकि बच्चों का भविष्य उज्ज्वल भविष्य बनाया जा सके। इस अवसर पर अटूट भंडारा चलाया गया। जिसमें भारी संख्या में लोगों ने प्रभु प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर सुरता राम, जय प्रकाश सीड़ा, नरेश मुंजाल, सरपंच प्रतिनिधि जगदीप लाडी, जिला परिषद रवि तारांवाली, पाला राम, नेत्रपाल शर्मा, पूर्व सरपंच बंसी लाल व श्रवण कुमार, सतपाल मौजूद थे। सैर गांव में वाल्मीकि समाज के लोगों भगवान वाल्मीकि का प्रकट दिवस बड़े हर्ष व उल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर गांव में हवन करवाया गया। एक शोभा यात्रा निकाली जिसमें भगवान वाल्मीकि, राम लक्षमन व लव कुश की झांकी शामिल थी। व गांव में विशाल भण्डारा चलाया गया। सरपंच गज्जन सिंह, बेदी राम, बारू राम, पप्पु, बचना राम, बलराज सिंह, रिन्कू व कमल ने सेवा दी। सीवन की मलकां पट्टी में वाल्मीकि समाज के युवाओं ने भगवान वाल्मीकि के प्रगट दिवस पर जागरण, शोभा यात्रा व भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें मंच संचालन मांगे राम शर्मा ने किया। कार्र्यक्रम में हलका प्रधान वाल्मीकि सभा कन्नू राम गागट सीवन, अतर सिंह मलिक, राकेश मलिक, राजू मलिक, सुभाष, अंग्रेज, दीपक, राजू, बाबू, रोशन, तरसेम, कालू, विक्रम, कमल, मानू, विक्रम गागट, मोदी, सन्नी, दीपक सहित कई युवाओं ने सेवा दी।