फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आईजी कॉलेज की शोभा का तीसरा स्थान

Sat, 21 Sep 2024 06:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। आईजी पीजी महिला महाविद्यालय की एमकॉम प्रीवियस के दूसरे सेमेस्टर की छात्रा ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की जारी परीक्षा परिणाम में टॉप 10 की सूची में अपना नाम दर्ज करवाया। एमकॉम दूसरे सेमेस्टर की छात्रा शोभा ने 650 में से 530 अंक प्राप्त कर 81.54 प्रतिशत के साथ विश्वविद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रबंधक समिति के जनरल सेक्रेटरी नरेंद्र मिगलानी एवं सदस्य पुनीत गुप्ता, नरेश कुमार व सुमित कुमार ने प्रशंसा कर पुरस्कार देकर सम्मानित किया।मौके पर सायंकालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी श्वेता तंवर, कॉमर्स विभाग से प्रियंका बिंदलिश, श्वेता गुप्ता, मोनिका मित्तल उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें