कैथल। आरकेएसडी महाविद्यालय के सायंकालीन सत्र की राजनीति विज्ञान विभाग की एमए द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा काजल रानी ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से जारी परीक्षा परिणाम में पहले 10 में से सातवां स्थान चौथे समेस्टर की छात्रा प्रीति ने नौवां स्थान हासिल किया। इन मेधावी छात्राओ को महाविद्यालय में बुलाकर प्रधान अश्वनी शोरेवाला, महासचिव पंकज बंसल, प्राचार्य डॉ. संजय गोयल, सायंकालीन सत्र के प्राचार्य प्रभारी डॉ. हरिंदर गुप्ता व सायंकालीन सत्र की राजनीति विभाग की अध्यक्ष रितु चौधरी ने 2100-2100 रुपये की नगद राशि देकर सम्मानित किया। ये मेधावी छात्राएं भविष्य में सहायक प्रोफेसर बनना चाहती हैं। संवाद