फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सुबह कांपें, दोपहर को धूप से मिली राहत

Sun, 14 Jan 2024 03:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शनिवार को दिन की शुरुआत घने कोहरे व शीतलहर के साथ हुई। दोपहर 12 बजे हवाओं के चलते कोहरा छंट गया और धूप निकली। जिससे मौसम साफ हो गया, लेकिन आसमान में छाए बादलों के चलते धूप बेअसर रही और ठंडक से राहत नहीं मिल सकी।

सुबह के समय कोहरे के चलते दृश्यता महज 100 मीटर रहने से दो पहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शीतलहर के चलते दो पहिया वाहन चालकों के हाथ-पैर सुन्न होते रहे।
विज्ञापन


उधर, किसानों का कहना है कि दिन में एक दो घंटा धूप निकलने से सब्जी व रबी की फसलों को फायदा हो रहा है। यदि पाला जमने लगा तो उसे सब्जियों में नुकसान होने की संभावना है। शनिवार को तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सुबह के समय बने कोहरे के चलते बाजार भी देरी से खुले। दुकानदारों को भी दोपहर तक अलाव का सहारा लेना पड़ा। लोहड़ी के चलते दोपहर बाद बाजारों में रौनक होने लगी। लोग मूंगफली, रेवड़ी, गज्जक, गर्म कपड़े व गर्म कंबलों की खरीदारी के लिए पहुंचे।

दूसरी ओर किसान राजेश रहेजा, रिंकू, गुरदयाल ने कहा कि सर्दी के चलते धूप से सब्जियों व फसलों में किसी प्रकार का नुकसान नहीं है। दिन में एक दो घंटा धूप निकल रही है। इससे गेहूं, सरसों व सब्जियों की फसलों को बहुत फायदा है। अब तक पाला नहीं जमा। इसका भी सब्जियों को लाभ है। पाला जमता है तो इससे सब्जियों में नुकसान होने की संभावना हो सकती है लेकिन अब तक सब कुछ ठीक है।

गौरतलब है कि बीते तीन दिनों से दोपहर के समय धूप तो निकल रही है, लेकिन आसमान में छाए बादलों और शीतलहर के चलते बेअसर रहती है। जिससे लोगों को कुछ समय के लिए ही सर्दी से राहत मिल पाती है।
विज्ञापन



आगामी एक सप्ताह तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। सुबह शाम कोहरा व ठंडक होगी, दोपहर को हल्की धूप निकलने से मौसम साफ रहेगा। सर्दी के चलते फसलों व सब्जियों में किसी प्रकार का नुकसान नहीं हैं। बल्कि दिन में धूप निकलने से फायदा हो रहा है। यदि आने वाले दिनों में पाला जमता है तो उससे सब्जियों में गलन हो सकती है। -डॉ. रमेश वर्मा, कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें