फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शाइनिंग इंडिया फाउंडेशन ने लगाया रक्तदान शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सांसद नवीन जिंदल के जनमदिन के अवसर पर शाइनिंग इंडिया फाउंडेशन ने फॉर ग्लोबल वेलफेयर (रजि.) ओर से रविवार को हनुमान वाटिका में एक विशाल रक्तदान शिविर लगाया। इस शिविर में 94 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। इसमें के सदस्यों ने भी काफी संख्या में रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के तौर पर नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग और डीएसपी मुख्यालय वीरभान रहे जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर एसएचओ सिविल लाइन शिवकुमार शर्मा वआईएमए के पूर्व प्रधान डॉक्टर विनोद मित्तल मौजूद थे।
विज्ञापन

शिविर में मुख्य रूप से सांसद नवीन जिंदल के कैथल कार्यालय प्रभारी शंकर गोयल भी अपनी पूरी टीम के साथ उपस्थित रहे। रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित भी किया। शिविर में पहुंचने पर शाइनिंग इंडिया फाउंडेशन के पदाधिकारी सुशील बंसल, गौरव मित्तल अधिवक्ता, डॉ. विजय कंसल, पंकज बंसल, निशांत खुरानिया, देवेंद्र गोयल, सुनील चुघ, प्रवीण जैन, प्रवीण गुप्ता, राजेश गोयल, राहुल खरानिया आदि ने बुके देकर मुख्य अतिथियों का स्वागत किया।
नप अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने कहा कि रक्तदान महादान है और यह किसी भी जरूरतमंद की जान बचा सकता है। डीएसपी वीरभान ने कहा कि सांसद नवीन जिंदल ने हमेशा समाज हित के कार्य किए हैं और शाइनिंग इंडिया की ओर से उनके जन्मदिन पर ब्लड डोनेशन कैंप लगाना अनूठा प्रयास है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में शाइनिंग इंडिया फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर संजीव चौधरी, पंकज शोरेवाला, दीपक गर्ग, पार्षद रोहन मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें