फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: डंडे से पीटकर की थी हत्या, पति गिरफ्तार

Sat, 09 May 2026 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। शहर के अर्जुन नगर में महिला की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए आरोपी पति सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। पुलिस अब मामले में पूछताछ के लिए आरोपी का पुलिस रिमांड लेने की तैयारी कर रही है।

पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि नरवाना निवासी अमन ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी बड़ी बहन कविता की शादी करीब 10 वर्ष पहले अर्जुन नगर निवासी सोनू के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही कविता को ससुराल पक्ष द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जाता था।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता के अनुसार कई बार मारपीट के बाद कविता को मायके भेज दिया जाता था, लेकिन परिवार के लोग समझौता कराकर उसे दोबारा ससुराल भेज देते थे, ताकि उसका घर बसा रहे।

अमन ने बताया कि 27 अप्रैल को उसके जीजा सोनू का फोन आया, जिसमें उसने कहा कि कविता बाथरूम में गिर गई है और उसे सरकारी अस्पताल कैथल में भर्ती करवाया गया है। सूचना मिलने पर वह अपनी मां और अन्य परिजनों के साथ अस्पताल पहुंचा। परिजनों के अनुसार मारपीट के बाद कविता की हालत लगातार बिगड़ती गई। पहले उसे शाह अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ। बाद में 6 मई को अचानक तबीयत ज्यादा खराब होने पर उसे दोबारा सरकारी अस्पताल कैथल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कविता की मौत के बाद हुए शव के पोस्टमार्टम के दौरान मायका और ससुराल पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए थे। मौके पर जमकर हंगामा हुआ था। तब मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें शांत कराया था।

मामले की शिकायत मिलने पर थाना शहर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति सोनू को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


कविता ने अस्पताल में बताई थी सच्चाई

परिजनों के अनुसार अस्पताल में उपचार के दौरान कविता ने अपने भाई और परिवार के अन्य सदस्यों को बताया कि उसका पति सोनू उस पर चरित्र को लेकर शक करता था। इसी बात को लेकर पति सोनू, ससुर श्यामलाल, सास अंग्रेजो और देवर मोनू ने मिलकर उसके साथ डंडों से मारपीट की थी। कविता ने यह भी आरोप लगाया था कि आरोपियों ने उसे धमकी दी थी कि यदि उसने किसी को सच्चाई बताई, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें