फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जिम्मेदार बेपरवाह न होते तो बच सकती थी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा ब्रांच नहर के पास बना तीव्र मोड़ बना है हादसों का कारण
विज्ञापन


पहले भी इसी नहर में हो चुके हैं कई हादसे
पिछले साल भी एक कार सवार चालक की नहर में कार गिरने से हुई थी मौत

यहां पर न रिटर्निंग वॉल और न ही लगाई है ग्रिल
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने के कारण लोगों की लील रही हैं जिंदगियां

कमल बहल
कैथल। गांव मूंदड़ी में हुए हादसे में सिंचाई विभाग की लापरवाही भी सामने आई है। यदि जिम्मेदार बेपरवाह न होते तो आठ जिंदगियां बच सकती थी। बता दें कि सिरसा ब्रांच नहर के पास बना तीव्र मोड़ हादसों का कारण है। पहले भी इसी नहर में कई हादसे हो चुके हैं। क्योंकि पिछले साल भी एक कार सवार चालक की नहर में कार गिरने से मौत हुई थी। यहां पर संंबंधित विभाग ने न तो रिटर्निंग वॉल लगाई है और न ही ग्रिल लगाई है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने के कारण बद इंतजाम लोगों की जिंदगियां लील रही हैं।

नहर पर नहीं कोई पुख्ता सुरक्षा प्रबंध
सिरसा ब्रांच नहर पर जिस जगह हादसा हुआ, वहां पर भी कोई पुख्ता सुरक्षा प्रबंध नहीं है। यहां तक कि नहर की रिटर्निंग वाॅल भी सही नहीं बनाई है। अगर रिटर्निंग वॉल बनी होती तो कार उससे टकराकर बाहर ही रुक जाती। कार में सवार यात्रियों की जान बचने की संभावना अधिक थी। ज्ञात रहे कि सिरसा ब्रांच नहर पर ही करीब एक साल पहले 26 सितंबर 2023 को भी बड़ा हादसा हुआ था, जिसमें एक कार नहर में गिर गई थी। हादसे में 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई थी। मृतक युवक खल का व्यापारी था। उस समय क्षेत्र के पार्षदों ने जिला परिषद की बैठक में नहरों की रिटर्निंग वॉल और घाट बनाने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मुद्दे को उठाने का उद्देश्य नहरों पर होने वाले हादसों में कमी लाना था लेकिन मौतों के सिलसिले के बाद भी प्रबंधन कोई सुध नहीं ले रहा है। मोड़ तीव्र होने के कारण और रिफ्लेक्टर व संकेतक न होने के कारण यह एकदम दिखाई नहीं देता, जिससे वाहन हादसों का शिकार होते हैं। सड़क सुरक्षा की बैठकों में भी इस मुद्दे को अनदेखा कर दिया जाता है। वहीं, यदि जिला प्रशासन और संबंधित विभाग की ओर से नहरों के पास बने तीव्र मोड़ पर रिर्टनिंग वॉल का प्रबंध किया जाए तो हादसों पर लगाम लग सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें