फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अनुभव साझा कर जगाया सहयोग भाव

Thu, 22 Jan 2026 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। किठाना कॉलेज और आरोही स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में हुए मिलन समारोह में आए पुरातन विद्यार्थियों ने अनुभव साझा कर सहयोग भाव जगाया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के बीच शैक्षिक, सांस्कृतिक और सामाजिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देना था।

विद्यार्थियों ने शैक्षिक संवाद, समूह चर्चा, प्रश्नोत्तरी, म्यूजिकल चेयर, रचनात्मक कार्यशालाएं और अनुभव साझा करने जैसी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्राचार्या डॉ. निर्मल सिंहरोहा और एमडी विकास ढांडा ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आरोही स्कूल के शिक्षक जितेंद्र और वंदना ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, सहयोग की भावना और सामाजिक उत्तरदायित्व को विकसित करने में मदद करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें