छात्र शैयाल सिंह को सम्मानित करते हुए प्रधानाचार्या चरणजीत कौर। विज्ञप्ति
गुहला चीका। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय स्यो माजरा के छात्र शैयाल सिंह ने जिला स्तरीय शॉटपुट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल व गुहला क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शैयाल सिंह के इस प्रदर्शन से स्कूली छात्रों में खुशी की लहर है। स्कूल प्रधानाचार्या चरणजीत कौर ने भी शैयाल सिंह के इस प्रदर्शन पर खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। प्रधानाचार्या ने बताया कि शैयाल सिंह ने खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया था। स्कूल में पहुंचने पर प्रधानाचार्या ने शैयाल सिंह को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। संवाद