फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: 132 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चयन

Thu, 06 Aug 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित ​खिलाड़ी। स्कूल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने 59वीं स्कूल खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विद्यालय के 132 खिलाड़ियों ने अलग-अलग 15 खेलों में पहले खंड स्तर और उसके बाद जिला स्तर की प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया।
जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में विद्यालय के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। इनमें टेबल टेनिस में 16, योग में 9, बास्केटबॉल में 13, शतरंज में 10, वेट लिफ्टिंग में 6, जूडो में 4, तैराकी में 4, स्क्वैश में 21, ताइक्वांडो में 3, कराटे में 2, नेटबॉल में 24, बैडमिंटन में 11, बॉक्सिंग में 2, स्केटिंग में 4 और शूटिंग में 3 खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चयनित हुए। विद्यालय के खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे विद्यालय में हर्ष और उत्साह का वातावरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजु तलवाड़ ने सभी चयनित खिलाड़ियों व खेल अध्यापकों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके परिश्रम, अनुशासन और समर्पण की सराहना की। उन्होंने खिलाड़ियों को आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, जिले और प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें