फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर शहीदों की बदौलत हम ले रहे हैं आजादी की खुली फिजा में सांस

विज्ञापन
shahid divas - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
एसडीएम डॉ. संजय कुमार ने कहा कि देश के ज्ञात व अज्ञात अमर शहीदों के बलिदान के कारण आज हम सभी आजादी की खुली फिजा में सांस ले रहे हैं। अमर शहीदों के बलिदानों को कभी भूलाया नही जा सकता। हरियाणा के वीरों ने आजादी की लड़ाई में अपना अहम योगदान दिया है। इतना ही नही आज औसतन सेना का हर दसवां जवान हरियाणा की भूमि से संबंध रखता है। एसडीएम डॉ. संजय कुमार कमेटी चौक स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले एसडीएम ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता एवं सीमाओं की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों का पूरा देश हमेशा ऋणी रहेगा। युवा पीढ़ी इन शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेकर देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने के लिए हमेशा देश सेवा के लिए तत्पर रहे। उन्होंने सभी अमर शहीदों एवं उनके परिजनों को नमन कर कहा कि यह गर्व का विषय है कि हरियाणा के वीर जवान देश की सीमाओं की रक्षा को हमेशा तैयार रहते हैं।
एसडीएम डॉ. संजय कुमार ने कहा कि प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का जिक्र करते हुए कहा कि इस संग्राम में हरियाणा के अनेक राजाओं व वीरों ने अंग्रेजी शासन के विरुद्घ स्वतंत्रता का बिगुल बजाया था। रेवाड़ी के राजा राव तुला राम की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में हर वर्ष प्रदेश में हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कक्योर माजरा निवासी लखविंद्र कौर, कौलेखां निवासी गुड्डी देवी, तारागढ़ निवासी सरोज बाला तथा बदराना निवासी अनंत राम को शॉल भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

डीईओ शमशेर सिरोही ने शहीदों व उनके परिजनों को नमन कर कहा कि देश की स्वतंत्रता तथा सीमाओं की रक्षा के लिए हरियाणा के वीर जवानों का योगदान हमेशा याद किया जाता है। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दलीप सिंह ने कहा कि हरियाणा के वीरों ने हमेशा देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए बढ़ चढ़कर अपना योगदान दिया है।
कार्यक्रम में छात्र किशन, विजय व रोहित, प्राध्यापक बलिंद्र व रविंद्र कुमार ने भी देश भक्ति गीत व कविताएं प्रस्तुत की। इस मौके पर प्रिंसीपल बिमला सिरोही, सचिव मोहन लाल, प्रदीप कुमार, जितेंद्र पुरी, दरबारा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें