फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कार्यालय के सुरक्षा कर्मचारी सहित 29 संक्रमित, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को चंडीगढ़ में कैथल की एक 75 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जबकि जिले में 29 नए मामले सामने आए। जिसमें मुख्यमंत्री कार्यालय चंडीगढ़ में कार्यरत सुरक्षा कर्मचारी भी शामिल है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कैथल के बाईपास के निकट निवासी एक 75 वर्षीय महिला पीजीआई में दाखिल थी। जिसे मंगलवार को ही दाखिल करवाया गया था। उसे हार्ट अटैक के कारण बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। वह कोरोना संक्रमित थी।
इसके अलावा बुधवार को बालाजी कालोनी, प्रताप गेट, जाखौली अड्डा कैथल, रोहेड़ा, ढांड, प्यौदा, सनसिटी, कसान, जींद रोड, रामथली, उरलाना, सैर, कमालपुर, पूंडरी, फतेहपुर, ट्योंठा, पाई, अशोका गार्डन कालोनी, चीका, पबनावा से 28 पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसमें ट्यूबवेल ऑपरेटर, शेरगढ़ से अध्यापक, आंगनबाड़ी वर्कर, सीएम हाउस चंडीगढ़ मेें सुरक्षा कर्मचारी व जाखौली अड्डा स्कूल से एक अध्यापिका शामिल है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. जयभगवान जाटान ने बताया कि जिले में कुल 2236 मामले हो गए हैं। 34 की मौत हो चुकी है। बुधवार को 29 नए मामले सामने आए हैं। कुल 436 लोग इस समय एक्टिव केस हैं। 1766 ठीक हो चुके है।
बुधवार को आए कोरोना रिपोर्ट की जांच में गांव कसान, किठाना व रोहेड़ा में तीन लोग कोरोना पाजिटिव मिले। एसएमओ डा. संदीप सिंहरोहा ने बताया कि गांव कसान में 25 वर्षीय युवक, गांव रोहेड़ा से 31 वर्षीय युवक व किठाना से 39 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पाजिटिव मिले है। उन्होंने बताया कि कसान व किठाना के युवकों ने कैथल में कोरोना जांच करवाई थी। जबकि रोहेड़ा के 31 वर्षीय युवक ने राजौंद सीएचसी में जांच करवाई है। जिसमें इन सभी की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसके अलावा एंटीजन किट से 30 लोगों की जांच की गई है। जिसमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें