फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: खुराना रोड पर मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, दो महिलाएं पकड़ीं

Sat, 22 Aug 2026 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
खुराना रोड ​स्थित मकान से पकड़ी गई महिलाओं को लेकर जाती पुलिस।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर के खुराना रोड स्थित एक मकान में काफी समय से चल रहे देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने पर्दाफाश किया। पुलिस की टीम ने सूचना के आधार पर जाल बिछाया और मकान में एक बोगस ग्राहक भेजकर इस धंधे में शामिल दो महिलाओं को हिरासत में लिया। इन महिलाओं में से एक महिला कैथल की जबकि दूसरी जिले कुरुक्षेत्र की निवासी है।
थाना शहर प्रभारी गीता ने बताया कि मकान मालिक महिला के कहने पर दोनों महिलाएं यह धंधा करती थी। मकान मालिक की तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से खुराना रोड स्थित इस मकान के बारे में लगातार सूचनाएं और स्थानीय लोगों की शिकायतें मिल रही थीं। लोगों का आरोप था कि इस घर में लोगों का आना-जाना लगा रहता है, जिससे गली का माहौल खराब हो रहा था। सूचनाएं मिलने के बाद से ही पुलिस की खुफिया टीम इस मकान पर नजर रखे हुए थी और किसी पुख्ता मौके की तलाश में थी। शुक्रवार को जैसे ही पुलिस को सटीक जानकारी मिली, तुरंत थाना शहर कैथल की एक टीम का गठन किया गया, ताकि आरोपियों को रंगे हाथों दबोचा जा सके।
विज्ञापन

-
बोगस ग्राहक बनकर दबोचा
थाना शहर प्रभारी गीता ने बताया कि आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ने के लिए एक कर्मचारी को बोगस ग्राहक बनाकर तैयार किया और उसे सरकारी नोट देकर उस मकान में भेजा। जैसे ही मकान के अंदर मौजूद महिला ने गलत काम के एवज में पैसे स्वीकार किए, बोगस ग्राहक ने बाहर इंतजार कर रही पुलिस टीम को तुरंत इशारा कर दिया। टीम ने मकान पर तुरंत छापेमारी कर दी। मौके से पुलिस ने देह व्यापार धंधा संचालित करने वाली दो महिलाओं को हिरासत में लिया। हालांकि मकान मालिक महिला मौके पर नहीं मिली।
विज्ञापन


खुराना रोड पर गलत काम होने की शिकायतें मिल रही थीं, जिस पर त्वरित कार्रवाई की गई। मौके से दो महिलाओं को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही हैं। मकान मालिक आरोपी महिला के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। - गीता, थाना शहर प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें