फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय मार्केट की सीवरेज व्यवस्था करवाई दुरुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। अजय मार्केट गली नंबर नौ में सीवरेज व्यवस्था ठप होने से दुकानदारों व राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या का एक वर्ष से समाधान नहीं हो पा रहा था। दुकानदारों व राहगीरों की इस गंभीर समस्या को चार नवंबर को ‘अमर उजाला’ ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। उसी दिन विभाग ने समस्या पर कड़ा संज्ञान लेकर सीवरेज की सफाई करवा दी। अब दुकानदारों को सड़क पर जमा गंदे पानी से निजात मिली है।
विज्ञापन

राहगीर राममेहर, सुनील, दीपक, अरविंद, विक्रम ने कहा कि सीवरेज ओवरफ्लो होने से गंदा पानी सड़क पर जमा हो रहा था। इसमें मच्छर पनपने लगे और डेंगू व मलेरिया को बढ़ावा मिल रहा था। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोगों का आवागमन होता है लेकिन सीवरेज ओवरफ्लो होने से एक वर्ष से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सीवरेज बंद होने से गंदा पानी सड़क पर जमा हो जाता था, इससे आसपास के लोगों का गंदी बदबू के कारण जीना मुहाल हो गया था। मार्केट के दुकानदारों ने कई बार संबंधित विभाग को शिकायत भी दी थी लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा था।
दुकानदार अमन, राममेहर, अरविंद ने बताया कि खबर प्रकाशित होने के बाद अब जाकर समस्या से निजात मिली। उधर, जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन अशोक कुमार ने कहा कि अजय मार्केट गली नंबर नौ में सीवरेज की जो समस्या थी। उसे विभाग ने ठीक करवा दिया है। भविष्य में ऐसी समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। लोगों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें