शहर के अजय मार्केट क्षेत्र की गली में सीवरेज लाइन ओवरफ्लो होने से गंदा पानी सड़क पर फैल गया है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही। गली में पैदल निकलना मुश्किल है और दोपहिया वाहन चालकों को फिसलने का डर सताता है।
मजबूरी में लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। सीवरेज ओवरफ्लो होने से बदबू फैल रहीं है, जिससे बीमारियों का खतरा बन रहा हैं । गली में पानी भरे रहने से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घरों के सामने गंदा पानी जमा होने से लोगों की रोजमर्रा की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीवरेज लाइन की नियमित सफाई और उचित रखरखाव न होने के कारण यह समस्या बार-बार उत्पन्न हो रही है। स्थानीय निवासी सुरेश, गगन और साहिल ने प्रशासन से मांग की है कि अजय मार्केट की गली में सीवरेज व्यवस्था को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए, गली की समुचित सफाई कराई जाए और जलनिकासी का स्थायी समाधान किया जाए।