फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: वार्ड नंबर-1 में चरमराई सीवर व्यवस्था, सड़कों पर बह रहा गंदा पानी

विज्ञापन
गुहला चीका का सरकारी स्कूल।
विज्ञापन
गुहला-चीका। चीका शहर के वार्ड नंबर-1 में सरकारी प्राइमरी स्कूल के सामने स्थित सीवर का मेनहोल पिछले कई दिनों से लगातार ओवरफ्लो हो रहा है। इसके कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे क्षेत्रवासियों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हालांकि इन दिनों स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां चल रही हैं लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि स्कूल खुले होते तो बच्चों को गंदे पानी और दुर्गंध के बीच से होकर गुजरना पड़ता जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती थी। क्षेत्रवासियों के अनुसार सीवर का गंदा पानी पूरी सड़क पर फैल चुका है जिससे आसपास दुर्गंध का माहौल बना हुआ है। लोगों को पैदल निकलने में भी दिक्कत हो रही है जबकि दोपहिया वाहन चालकों को हर समय फिसलने का डर बना रहता है।
आसपास रहने वाले दुकानदारों और निवासियों ने बताया कि बदबू के कारण घरों और दुकानों में बैठना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि समस्या के लिए कई बार नगर पालिका और संबंधित विभाग को शिकायत दी जा चुकी है लेकिन अधिकारी केवल आश्वासन देकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं। मौके पर कोई स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा जिसके कारण समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। गर्मी के मौसम में बहते सीवर के पानी से बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि गंदगी और मच्छरों के कारण डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

प्रशासन के खिलाफ लोगों में रोष
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि शहर में विकास और सफाई व्यवस्था के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं लेकिन धरातल पर हालात बिल्कुल अलग दिखाई देते हैं। वार्ड के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सीवर लाइन की पूरी जांच करवाई जाए और बार-बार ओवरफ्लो हो रहे मेनहोल की स्थायी मरम्मत करवाई जाए। स्थानीय निवासी अनिल कुमार, राजेश सैन, दीपक कुमार, अजीत कुमार और प्रदीप कुमार ने आरोप लगाया कि विभाग की ओर से भेजे गए कर्मचारी केवल बांस की लकड़ी के सहारे गंदगी को आगे खिसकाकर खानापूर्ति कर देते हैं। कर्मचारियों के जाने के कुछ ही समय बाद सीवर समस्या दोबारा उत्पन्न हो जाती है।

कर्मचारी लगातार कर रहे कार्य : एसडीओ
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एसडीओ इंद्रजीत पंवार ने कहा कि विभाग के कर्मचारी शहर के सभी सीवर मेनहोल की ब्लॉकेज खोलने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि वार्ड नंबर-1 में बनी समस्या का भी जल्द स्थायी समाधान करवाया जाएगा।

गुहला चीका का सरकारी स्कूल।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें