फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: वैज्ञानिक प्रदर्शनी में सात विद्यार्थी प्रस्तुत करेंगे मॉडल

Tue, 28 Jan 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। गुरुग्राम में 29 व 30 जनवरी को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में कैथल से सात विद्यार्थी मॉडल प्रस्तुत करेंगे। यह जानकारी जिला गणित विशेषज्ञ अनिल कुमार ने दी है।

उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए हर जिले से छठी से आठवीं और कक्षा नौवीं से 12वीं के विद्यार्थी शामिल होते हैं। वहीं, इस प्रदर्शनी में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता विद्यार्थी व उनके गाइड शिक्षक व शिक्षिका हिस्सा लेंगे। गौरतलब है कि युवा मन में वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा नवीनता की भावना पैदा करने के मकसद से राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद
विज्ञापन


(एससीईआरटी) हरियाणा गुरुग्राम की ओर से इस प्रदर्शनी का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है इस प्रदर्शनी का मकसद बच्चों को अपनी जिज्ञासा नवाचार और आविष्कारशीलता के लिए मंच देना है इसमें बच्चों को वैज्ञानिक और विद्वानों से बातचीत करने का मौका मिलता है

इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी रामदिया गागट ने बताया कि इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी स्वाभाविक जिज्ञासा नवाचार के लिए मंच उपलब्ध कराना है। ऐसे कार्यक्रमों से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है व विज्ञान में रुचि पैदा होती है।
विज्ञापन


जिला विज्ञान विशेषज्ञ अनिल कुमार ने बताया राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक बेहतरीन मंच प्रदान करती हैं। जिले से सात विद्यार्थी 29 व 30 जनवरी को राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं शिक्षण परिषद गुरुग्राम में होने वाली राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में अपने-अपने मॉडल प्रस्तुत करेंगे।

ये हैं मुख्य व उप विषय

सतत भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी

1 भोजन स्वास्थ्य व स्वच्छता

2 परिवहन एवं संचार

3 प्राकृतिक खेती

4 आपदा प्रबंधन

5 गणितीय मॉडलिंग

6 कंप्यूटेशनल सोच

7 अपशिष्ट प्रबंधन और संसाधन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें