फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शराब के चार ठेकों से भरे सात नमूने

Sun, 19 Nov 2023 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। यमुनानगर व अंबाला में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद जिले में भी आबकारी व कराधान विभाग सतर्क हो गया। विभाग की टीमों ने शनिवार को भी शहर में शराब के चार ठेकों पर पहुंचकर जांच की और शराब के सात भरे। यह कार्रवाई आबकारी व कराधान विभाग के जिला अधिकारी विपिन कुमार बैनीवाल की अगुवाई में की।
विभाग की दो टीमों ने शहर में ढांड रोड, चीका रोड, नई अनाज मंडी सहित चार स्थानों पर शराब के ठेकों पर पहुंचकर जांच की। टीमों ने सभी चारों ठेकों से शराब के सात नमूने भरने की कार्रवाई की। विभाग ने इन सैंपलों को जांच के लिए हिसार में भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आबकारी व कराधान विभाग के जिला अधिकारी विपिन कुमार बैनीवाल ने बताया कि यमुनानगर व अंबाला में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद से जिले में भी जांच अभियान जारी है। इसके तहत शरब ठेकों पर टीमें जांच जारी है। इसके लिए विभाग के इंस्पेक्टरों की अलग से टीमें बनाई हैं। अब सोमवार को फिर शराब के ठेकों पर जांच की जाएगी। इस मौके पर विभाग की इंस्पेक्टर सुरजीत कौर व रामप्रसाद मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें