फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दो किशाेरों की हत्या मामले में नौ में से सात नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

Wed, 21 May 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

कैथल। बरटा गांव के दो किशाेरों की हत्या मामले में पुलिस ने नौ से सात नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में डीएसपी मुख्यालय बीरभान ने जानकारी दी है। डीएसपी बीरभान ने बताया कि बरटा निवासी रोहताश ने शिकायत दी थी कि उसका 15 वर्षीय बेटा प्रिंस व उसके चाचा का बेटा अरमान दोस्त थे। उनके गांव के ही दो युवक तीन से चार पहले उनके घर आए तथा कहने लगे की प्रिंस व अरमान उनकी बहनों के साथ छेड़खानी करते है। जिनको समझा देना, वरना अंजाम बुरा होगा।
विज्ञापन




18 मई की शाम करीब छह बजे प्रिंस व अरमान दोनों घर से बाहर घूमने के लिए गए थे। जो घर वापस नहीं आए। जो 19 मई की सुबह धनौरी ड्रेन के पास प्रिंस व अरमान के शव मिलने। जिनके सिर व अन्य जगह पर तेजधार हथियारों की चोट के निशान थे। शिकायत के आधार पर थाना सदर में मामला दर्ज किया गया। सभी नाबालिग 15 से 16 वर्ष उम्र के है। लड़कियों से छेड़छाड़ की रंजिशन उक्त नाबालिगों ने इस वारदात को अंजाम दिया। सभी नाबालिगों को न्यायालय के आदेशानुसार बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें