फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ऑस्ट्रेलिया गए भांजे के नाम पर ठगे सात लाख रुपये

Wed, 14 Jun 2023 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेसी
विज्ञापन



कैथल। ऑस्ट्रेलिया में गए भांजे के नाम पर अज्ञात आरोपी ने एक व्यक्ति से सात लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
गांव हरसौला निवासी विजेंद्र कुमार ने साइबर थाना में शिकायत दी कि 25 फरवरी को उसके मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आई और कहा कि उसे पहचाना नहीं। इस पर उसने नहीं में जवाब दिया। बाद में फोन करने वाले ने कहा कि वह उसका भानजा सुखचैन उर्फ चैनी बोल रहा है जो ऑस्ट्रेलिया में रहता है और उसके खाते में 26000 डॉलर डाल रहा है। साथ ही कहा कि ये बात किसी को बतानी नहीं है। उसके बैंक का खाता व अन्य डिटेल ले ली।
कुछ देर बाद उसके पास फोन आया जिसने कहा कि वह एचडीएफसी हेडक्वार्टर मुंबई से बात कर रहा है। आपके खाते में 26000 डॉलर जिनके 14 लाख 73 हजार 100 रुपये बनते हैं। उनका टैक्स 17100 रुपये बनाता है। ये टैक्स काटकर आपके खाते में 14 लाख 53 हजार रुपये ट्रांसफर हुए हैं। ये रुपये सोमवार को प्रयोग कर सकते हैं। उसके बाद अलग-अलग बहाने बनाकर अज्ञात आरोपी ने उससे सात लाख रुपये विभिन्न माध्यमों से ट्रांसफर करवा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद 26 फरवरी को उसके पास फिर व्हाट्सएप कॉल आई और कहा कि तीन लाख 60 हजार रुपये की और जरूरत है। उसने पहले वीडियो कॉल करने के लिए कहा तो आरोपी ने कहा कि वह दो घंटे बाद बात करेगा। बाद में उसने फोन उठाना भी बंद कर दिया। जब उसने अपने भानजे से रुपयों बारे तसल्ली की तो पता चला कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। एएसआई राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें