फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बाइक सवार दो युवकों ने व्यक्ति से छीनी नकदी

Wed, 14 Jun 2023 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मोटरसाइकिल पर तितरम मोड़ तक छोड़ने के बहाने दो युवकों ने एक व्यक्ति से 32 हजार रुपये छीन लिए और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
गांव गुलियाणा निवासी रामपाल ने शहर थाना में शिकायत दी कि 12 जून को वह अपने घर का सामान लेने के लिए कैथल शहर में आया था। उसके पास 40 हजार रुपये थे। उसने 8000 रुपये का सामान खरीदकर गाड़ी में रखवाने के लिए दुकान पर रख दिया। उसके बाद वह अपने घर जाने के लिए जाखौली अड्डा पर किसी वाहन का इंतजार कर रहा था। दोपहर को करीब दो बजे उसके पास मोटरसाइकिल सवार दो लड़के आए, जिन्होंने उसे कहा कि ताऊ कहां जाना है।
विज्ञापन

उसने अपने गांव में जाने की बात कही। उसके बाद वो लड़के बोले कि उन्हें भी बरवाला जाना है, इसलिए तितरम मोड़ तक साथ चलो। वह उन लड़कों के पीछे मोटरसाइकिल पर बैठ गया। थोड़ी दूर चलने के बाद उसे अपने कुर्ते की ऊपर वाली जेब से पैसे निकालने का शक हुआ। उसने अपनी जेब चेक की तो मोटरसाइकिल पर उसके आगे बैठा लड़का उसके पैसे निकाल रहा था।
विज्ञापन

जब उसने उसका विरोध किया तो उस लड़के उसके मुंह पर मुक्का मारा व उसे धक्का देकर चलती मोटरसाइकिल से नीचे गिरा दिया। इससे काफी चोटें आई। बाद वे दोनों लड़के उसके 32000 रुपये छीनकर भाग गए। जांच अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें