फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: खुले दरबार में आईं सात शिकायतें, पांच निपटाईं

Wed, 18 Mar 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। पिहोवा चौक स्थित उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) कार्यालय में मंगलवार को खुले दरबार का आयोजन किया गया। इसमें उपभोक्ताओं की कुल सात शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से पांच का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष दो के लिए सीजेआरएफ फोरम के अधिकारियों ने निरीक्षण कर समाधान करने का आश्वासन दिया।

अधीक्षक अभियंता सोमबीर भालोठिया ने लंबित समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित एसडीओ को आवश्यक निर्देश दिए। खुले दरबार में आई शिकायतों में बिजली बिल में सुधार, मोबाइल नंबर अपडेट करवाना और ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़वाने से संबंधित समस्याएं प्रमुख रहीं।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं ने बताया कि वे लंबे समय से अपनी समस्याओं के समाधान के लिए विभाग के चक्कर लगा रहे थे, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही थी, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में खुले दरबार के आयोजन से उन्हें अपनी बात सीधे अधिकारियों तक पहुंचाने का अवसर मिला।
विज्ञापन


शिकायत लेकर पहुंचे राजौंद निवासी रामफल ने बताया कि वे अपने खेत में लगे ट्रांसफार्मर की समस्या को लेकर आए थे। उन्होंने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए वे काफी समय से प्रयासरत थे। खुले दरबार में समस्या रखने पर अधिकारियों ने तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। उम्मीद जताई कि अब उन्हें परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें