फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: तार की चोरी में कबाड़ी गिफ्तार

Wed, 18 Mar 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने ट्यूबवेल से बिजली के तार चोरी करने के मुख्य आरोपी कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अक्षय के कब्जे से 2 किलो 200 ग्राम तांबे का तार बरामद किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, पीलनी गांव निवासी सोमदत्त ने दो मार्च की रात अपने ट्यूबवेल के कोठे का ताला तोड़कर करीब 70 फीट बिजली का तार चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के दौरान सामने आया कि गांव के सुभाष, पवन, चरणजी लाल, सत्यनारायण और पोली के ट्यूबवेलों से भी तार चोरी किए गए थे। इन सभी घटनाओं में कुल मिलाकर करीब 370 फीट तार चोरी हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मुख्य आरोपी अक्षय को चंदाना गेट, कैथल से गिरफ्तार किया। वह चंदाना रोड पर कबाड़ी का काम करता है। आरोप है कि वह चोरीशुदा तार को खरीदकर आगे बेचता था। इससे पहले पुलिस दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर चुकी है, जिन्होंने पूछताछ में बताया था कि उन्होंने चोरी किए गए तार अक्षय को बेचे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें