फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सात उम्मीदवारों ने भरा नामांकन

Wed, 11 Sep 2024 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/कलायत/गुहला-चीका। जिले में मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया का छठा दिन रहा। नामांकन प्रक्रिया के छठे दिन सात प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इसमें दो पार्टियों और पांच आजाद उम्मीदवार रहे। वहीं, गुहला से भाजपा प्रत्याशी कुलवंत बाजीगर ने और कलायत से इनेलो प्रत्याशी रामपाल माजरा ने नामांकन किया। कुलवंत बाजीगर के साथ राजस्थान के विधायक बाबा बालक नाथ विशेष रूप से मौजूद रहे।

मंगलवार को विधानसभा पूंडरी से तीन, गुहला से दो, कैथल से एक व कलायत से एक प्रत्याशी ने नामांकन भरा। इसमें चार उम्मीदवार पार्टियों और छह उम्मीदवार निर्दलीय हैं। अब बुधवार कलायत में हिसार से सांसद जेपी के बेटे विकास सहारण निर्दलीय नामांकन भरेंगे। इसके साथ ही पूर्व राज्यमंत्री कमलेश ढांडा भी बुधवार को भी कलायत में नामांकन भरेंगी।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डा. विवेक भारती ने बताया कि कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर पांच सितंबर से नामांकन की प्रक्रिया चल रही है, जो 12 सितंबर तक जारी रहेगी। मंगलवार को जिले में कुल सात लोगों ने नामांकन भरे। इसमें पूंडरी विधानसभा से प्रमोद कुमार, सुनीता व हरिपाल ने आजाद उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन भरे। वहीं, गुहला विधानसभा से कुलवंत बाजीगर ने भारतीय जनता पार्टी से व अमरजीत ने आजाद उम्मीदवार के तौर अपना नामांकन दाखिल किया।

इसी प्रकार कलायत विधानसभा से रामपाल माजरा ने इनेलो पार्टी से अपना पर्चा भरा। कैथल विधानसभा से सुरेश कुमार ने आजाद प्रत्याशी तौर पर नामांकन किया। संबंधित विधानसभाओं के रिटर्निंग अधिकारियों ने उम्मीदवारों के नामांकन प्राप्त किए। सभी नामांकन केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए हैं। इसके अतिरिक्त नामांकन स्थल की बैरिकेडिंग भी की गई है। डीसी ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को रिटर्निंग अधिकारी (आरओ) के कार्यालय में अपने साथ अधिकतम चार लोगों को लाने की अनुमति होती है। साथ ही आरओ/एआरओ कार्यालय की 100 मीटर की परिधि में अधिकतम तीन वाहन लाए जा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र संबंधित रिटर्निंग अधिकारी /सहायक रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर बाद तीन बजे तक जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए नामांकन के समय उम्मीदवार को सुरक्षा राशि के रूप में 10 हजार रुपये निर्धारित की है। वहीं, जो उम्मीदवार अनुसूचित जाति से संबंधित है, उन्हें संबंधित चुनावों में आधी राशि अर्थात पांच हजार रुपये सुरक्षा राशि के रूप में जमा करवानी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें